समस्तीपुर: अनियंत्रित ऑटो ने 8 लोगों को रौंदाः पहले एक राहगीर को मारी ठोकर, लोग पीछे पड़े तो भागने के दौरान सामने जो आया मार दी टक्कर

घटना दलसिंहसराय और उजियारपुर थाना क्षेत्र की है

डीएनबी भारत डेस्क
सम्तीपुर में एक ऑटो ने 8 लोगों को रौंद दिया। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के है। बाइक से दंपती और उनका बेटा सफर कर रहा था। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। सभी को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की स्थिति गंभीर है। जिन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

दूसरी तरफ भाग रहे ऑटो चालक को लोगों ने उजियारपुर के चंदौली चौक पर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक चंदौली गाव निवासी मंटून दास है। जो दलसिंहसराय से वापस चंदौली लौट रहा था। एक को ठोकर मारने के बाद मंटून भयभीत हो गया था। लोग पीछा कर रहे थे। भागने के दौरान सामने जो आया सभी को ठोकर मारते गया। घटना दलसिंहसराय और उजियारपुर थाना क्षेत्र की है।

Midlle News Content

ऑटो चालक ने सबसे पहले अनुमंडलीय कारा के पास एक राहगीर को ठोकर मारी। जिसके बाद वो घबरा गया और भागने लगा। इसी क्रम में बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। बाइक से रायपुर गांव के धर्मेंद्र गिरी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेगूसराय जा रहे थे।

तीनों घायल हो गए। इन्हें टक्कर मारने के बाद चालक ने फिर दो साइकिल सवार को रौंद दिया। फिर पैदल चल रहे दो लोगों को भी टक्कर मारी। स्थानीय लोग ऑटो का पीछा कर रहे थे। इसलिए सामने जो आ रहा था उसे ऑटो चालक टक्कर मारते जा रहा था।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -