ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी,एक महिला की हुई मौत, चार लोग हुए जख्मी

 

बेना थाना क्षेत्र इलाके के दोसूत रोड की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र इलाके के दोसुत रोड में देवबीघा गांव के पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि चार लोग जख्मी हो गए। मृतक महिला की पहचान बेना थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव के निवासी लोकेश पांडे के 26 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।

मृतक के महिला के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए रोजाना हरनौत बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं रविवार शाम को ब्यूटी पार्लर से कम कर लौटने के दरमियान धमौली बाजार से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव गगनपुर जा रहे थे।

उसी दरमियान देवबीघा पुल के पास टोटो अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में पलटी मार दी।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला ब्यूटी पार्लर से कम कर अपने घर लौट रहा था उसी दरमियान ई रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored -

- Sponsored -