अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोगो को बीडीओ एवं प्रमुख ने जाँच के आश्वासन के बाद जूस पिलाकर भूख हड़ताल कराया समाप्त

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड के सिमरिया-02 पंचायत के पूर्व मुखिया रामानंद यादव एवं रामानुज राय के नेतृत्व तथा अवधेश कुमार बिंद की अध्यक्षता में बरौनी प्रखंड के परिसर में सिमरिया-02 पंचायत में भारी लूट-खसोट व भ्रष्टाचार को लेकर अनिश्चित भूख हड़ताल किया गया ।

Midlle News Content

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर अनिश्चित भूख हड़ताल को समाप्त किया और उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया। आपको बताते चलें कि सिमरिया -02 पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं जिसमें पांच वार्ड सदस्यों के द्वारा मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी पर पंचायत की योजना में भारी लूट- खसोट का आरोप लगाते हुए प्रखंड परिसर में अनिश्चित भूख  हड़ताल और जमकर नारेबाजी की।

मौके पर सिमरिया- 2 के उपमुखिया सुदीन पासवान, वार्ड सदस्य जितेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार बिंद, वार्ड सदस्या पति रामचंद्र पासवान, वार्ड सदस्या पति कन्हैया कुमार निषाद, रामचंद्र यादव सहित कई ग्रामीण अनिश्चित भूख हड़ताल में उपस्थित हुए।

सिमरिया से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -