अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, बंद घर में 70 हजार नगद, एक टैब सोने एक आभूषण समेत साढ़े तीन लाख की हुई चोरी

अब तक तीन बार हो चुकी है चोरी, सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर के बाहर और गोदरेज का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे 70000 रुपए नगद सोने चांदी के आभूषण एक मोबाइल टैब समेत साढ़े तीन लाख की चोरी कर ली।

Midlle News Content

पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि चैती छठ पूजा को लेकर पूरा परिवार बड़गांव गया हुआ था। इसी का चोरों ने फायदा उठाते हुए घर में घुसकर साढे तीन लाख की चोरी कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि अज्ञात चोरों के द्वारा इसी घर में अब तक तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

इसके पूर्व भी चोरों ने इसी घर में दो बार की चोरी की थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में छूट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -