बेगूसराय में अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

 

मामला नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही युवक का शव मिलने के बाद लोगों का घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गया। यह पूरा मामला नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार की है। बताया जा रहा है कि आज जब बहियार के तरफ शौच लोग करने के लिए गया तो देखा एक अज्ञात युवक का शव है।

तभी इसकी सूचना लोगों के द्वारा नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपुरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को कुसमहौत बहियार फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -