बेगूसराय समाहरणालय स्थित हड़ताली चौक के समीप विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने किया विरोध प्रदर्शन

आंगनबाड़ी सेविका का कहना था कि बिहार सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजन किया जाए।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कडी में एक बार फिर आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा अपने मांगों को लेकर बिहार सरकार के लाभ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Midlle News Content

वहीं प्रदर्शन कर रहे हैं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण अफरा में का माहौल उत्पन्न हो गया। यह विरोध प्रदर्शन आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के द्वारा समाहरणालय स्थित हड़ताली चौक के समीप की है। आंदोलन कर रहा है आंगनबाड़ी सेविका का कहना है कि बिहार सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजन किया जाए।

और जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है। तब तक सेविकाओं को 25 हज़ार एवं सहायकों को 18 हज़ार प्रतिमाह राशि दी। साथी साथ उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हज़ार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युति भुगतान करना सुरक्षित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होगी यह आंदोलन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अगला विरोध प्रदर्शन पटना में करेंगे इसकी जवाब दे सरकार की होगी।

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -