अपहरण और हत्या मामले में 16 वर्षों बाद बेगूसराय नगर थाना में हुआ मामला दर्ज

0

वर्ष 2006 में नगर थाना क्षेत्र के निगम वार्ड संख्या 11 गिरदी टोला बाघी, नागदह निवासी रविंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार की बदमाशों ने अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जिसमें अपहरण के बाद हत्या मामले में 16 वर्षों बाद नगर थाना बेगूसराय में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि प्राथमिकी दर्ज करने के 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे अब पुलिस सवालों के घेरे में है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के बाघी मोहल्ले से जुड़ा है। उक्त मामले में कम्प्यूटर लैब चलाने वाले युवक का अपने शिष्य के द्वारा ही हत्या की बात बताई गई है। फिलहाल इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध जल्द सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट
दरअसल वर्ष 2006 में नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 11 गिरदी टोला बाघी, नागदह निवासी रविंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार की बदमाशों ने अपरहण के बाद उसकी हत्या कर दी थी। मृतक का शव पुलिस ने घटना के अगले दिन बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहारा घाट के निकट से बरामद किया था।

Midlle News Content

मृतक युवक की पहचान के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सीजीएम न्यायालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन इतने दिनों तक न्यायालय में भी मामला ठंडे बस्ते में रहा। अब न्यायालय के आदेश के बाद नगर थाने में एफआईआर होने की भनक लगते ही घरवालों में न्याय मिलने की आस जगी है।

गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक पर अपराधियों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया था जब मृतक अपने बहन और बहनोई को छोड़ने उसके घर समस्तीपुर जा रहा था। तभी बदमाशों ने गृह प्रवेश का बहाना बनाकर उसे वाहन से उतार लिया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।

परिजनों ने बताया उसका बेटा कंप्यूटर ट्रेनर था और शान्ति साह चौक पर कंप्यूटर से जुड़े कार्य एवं वीडियोग्राफी का काम करता था। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी को उसका बेटा कंप्यूटर सिखाता था। लेकिन आरोपी युवक ने अपने ही गुरु का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद उसका कैमरा एवं अन्य कीमती सामानों को गायब कर दिया।

घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कांड दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि परिजनों को न्याय मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ़ कड़ी करवाई करेगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -