भारतीय रेल का कर्मचारी हित में एक बड़ा निर्णय

कार्यरत 80 हजार से अधिक पर्यवेक्षकीय संवर्ग कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।

0

कार्यरत 80 हजार से अधिक पर्यवेक्षकीय संवर्ग कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।

डीएनबी भारत डेस्क 

रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेल पर कार्यरत 80 हजार से अधिक पर्यवेक्षकीय संवर्ग कर्मचारियों को लेवल 09 तक के ग्रेड पे मिल सकेंगे। ये जानकारी नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गयी ।

Midlle News Content

अभी तक भारतीय रेल पर पर्यवेक्षकीय संवर्ग के कर्मचारियों को लेवल 07 तक का ग्रेड पे अनुमन्य था। रेल मंत्रालय के इस निर्णय से भारतीय रेल सहित पूर्व मध्य रेल पर कार्यरत तकनीकी एवं नॉन तकनीकी संवर्ग के पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इस निर्णय से कर्मचारियों को उन्नत वेतनमान मिलने पर वेतन में रू. 2500 से रू. 4000 तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। ज्ञातव्य है कि लेवल 09 से प्रथम श्रेणी अधिकारियों का ग्रेड पे प्रारम्भ होता है। पर्यवेक्षकीय संवर्ग में इंजीनियरिंग, सिगनल, विद्युत, यांत्रिक, भंडार विभाग के सीनियर सेक्सन इंजीनियर, स्टेशन मास्टर सहित विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकीय कर्मचारी सम्मिलित है, जिन्हें लेवल 09 तक के ग्रेड पे मिल सकेंगे।

कर्मचारी हित में लिये गये इस निर्णय से बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकीय कर्मचारी लाभावन्वित होंगे जिससे पूर्व मध्य रेल में चल रहेे आधारभूत संरचना के कार्यों जैसे-विद्युतीकरण, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन के साथ ही नई लाइन निर्माण के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पुरा करने मदद मिलेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -