बेगूसराय में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना बलिया थाना क्षेत्र के धनौली फुलवरिया गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आग से झुलसी महिला के इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई । घटना बलिया थाना क्षेत्र के धनौली फुलवरिया गांव की है। घटना के बाद परिजनों ने मृतका ट्विंकल देवी के पति दीपक कुमार पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।

Midlle News Content

मृत्का ट्विंकल देवी ने भी पुलिस के समक्ष बयान में कहा है कि एक भरी सोने की चेन की मांग के लिए लगातार दीपक यादव के द्वारा तंग किया जाता था और मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।

शुक्रवार की दोपहर भी इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और दीपक यादव ने की केरोशिन डालकर ट्विंकल देवी को आग लगा दिया।

हालांकि आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीती रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतका के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -