खोदावंदपुर तारा गांव में आग लगने से एस्बेस्टस का एक घर जलकर राख

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत पंचायत के तारा गांव में बुधवार की सुबह आग लग जाने से एस्बेस्टस का एक घर जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही  चारों ओर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Midlle News Content

प्राप्त जानकारी के अनुसार  फफौत पंचायत के तारा गांव स्थित वार्ड नं 11 निवासी नेबी महतो के पुत्र रंजन महतो के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें घर में रखा इन्वर्टर, बैट्री, पंखा, कपड़ा, अनाज  आदि हजारों मूल्य का सामान  जल गया। तारा गांव के लोगों ने बताया  कि घर के सभी लोग गेहूँ काटने बहियार गए हुए थे।

इस बीच घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निपीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उनके द्वारा अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को  दे दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -