तेघरा गौशाला में हुआ विदाई सह सम्मान समारोह: एसडीओ राकेश कुमार को दी गई विदाई, मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के तेघरा मे एसडीओ राकेश कुमार का विदाई समारोह तेघरा गौशाला में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। 

- Sponsored Ads-

जहां तेघरा विधायक रजनीश कुमार, तेघरा के वर्तमान एसडीओ नीरज सिन्हा, तेघरा के पूर्व एसडीओ सह समस्तीपुर के वर्तमान एसडीओ राकेश कुमार, पूर्व एसडीओ रविकांत तिवारी, डीएसपी कृष्ण कुमार, पूर्व विधायक ललन कुवंर के द्वारा गौशाला के नव निर्मित मुख्य द्वार का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

 विदाई सह सम्मान समारोह में तेघरा विधायक रजनीश कुमार ने गौशाला के विकास के बारे में बताते हुए कहा कि की तेघरा गौशाला बिहार का एक ऐसा गौशाला है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी तेघरा गौशाला में क्ई योजना दिए एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविद राष्ट्र पति बनने से पहले अपधी गाय तेघरा गौशाला को दान में दिया। 

तेघरा गौशाला में हुआ विदाई सह सम्मान समारोह: एसडीओ राकेश कुमार को दी गई विदाई, मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन 2तेघरा गौशाला तेघरा वासियों का धरोहर है। कार्यक्रम में नये एसडीओ का स्वागत किया ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article