वीरपुर के भवानंदपुर में ADM की अध्यक्षता में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, विधायक कुंदन सिंह की मौजूदगी में आए 28 आवेदन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भवानंदपुर पंचायत में सरकार द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं समेत ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु एडिएम महेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस सहयोग शिविर में विधायक कुंदन कुमार सिंह, तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, मुखिया दिपक कुमार के अलावे भवानंदपुर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं प्रखंड स्तर के पर्यवेक्षक कर्मी आम नागरिक मौजूद थे।शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भूमि एवं राजस्व विभाग से संबंधित 13 आवेदन। ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 6 आवेदन।

वीरपुर के भवानंदपुर में ADM की अध्यक्षता में 'सहयोग शिविर' का आयोजन, विधायक कुंदन सिंह की मौजूदगी में आए 28 आवेदन 2

योजना एवं विकास विभाग से संबंधित 2 आवेदन। बिजली विभाग से संबंधित 2 आवेदन। समाज कल्याण विभाग,वन विभाग, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग से संबंधित एक एक आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर मौजूद सेकरों ग्रामीणों के द्वारा कहा जा रहा था कि एक वर्ष पूर्व भी तत्कालीन डीएम तुषार सिंगला साहब के नेतृत्व में जनसम्बाद शिविर का आयोजन प्रखंड स्तर पर किया गया था।जो आज तक लंबित है। देखना है कि अब सहयोग शिविर में आए समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।

Share This Article