गौरीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का राष्ट्रपति कुमार ने किया उद्घाटन 

DNB Bharat Desk

नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विष्णुपुर पंचायत के गौरीपुर दुर्गा मैदान में शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का भव्य उद्घाटन किया गया।मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार बिट्टू ने इसका उद्घाटन फीता काटकर  किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने कहा की युवा साथियों एवं आयोजक  का हृदय से आभार।जिनके सहयोग और मेहनत से यह शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत किया गया है। खेल के माध्यम से हम आपसी भाईचारा,अनुशासन और प्रतिभा को निखार कर युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

गौरीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का राष्ट्रपति कुमार ने किया उद्घाटन  2उम्मीद है कि टूर्नामेंट से अपने क्षेत्र के उत्कृष्ट और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी कला दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। यह खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर विभिन्न क्रिकेट टीम के कप्तान सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार की रिपोर्ट

Share This Article