पीएचसी भगवानपुर में गर्भवती महिलाओ की प्रसव पूर्व की गई एएनसी जांच

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में शुक्रवार दिनांक 21/03/25 को  परिवार नियोजन दिवस और गर्भवती महिलाओं की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व एएनसी जांच की गयी। इस कैंप में काउंसलर नियति कुमारी मिश्रा ने 52 से अधिक महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाइयां दी।  इस कैंप में गर्भवती महिलाएं को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाले लाभार्थी को अंकन किया गया।

  उनको  परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों को समझाया गया और जरूरीचिकित्सा परामर्श भी दिये । गर्भवती महिलाएं की एएनसी, ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी,हार्ट बीट आदि की भी जांच  डॉ. राज कमल की उपस्थिति में LT फिरोज आलम,  CHO  केसर, कोमल, पूजा और एएनएम रंजू गुंजन, चांदनी, सरिता, शर्मिला रानी आदि के द्वार किया गया। काउंसलर नियति मिश्रा ने बताया की प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंतजांच करानी चाहिए।

पीएचसी भगवानपुर में गर्भवती महिलाओ की प्रसव पूर्व की गई एएनसी जांच 2समय पर जांच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाने से उसे आसानी से दूर किया जा सकता है। खान पान के बारे में बताते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल की टेबलेट और ओआरएस दी गई तथा योग्य दम्पतियों को परिवार नियोजन की दवाइयां दी गईं |मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी और बीसीएम सिंधु मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article