लावारिस बोलेरो से गाँजा बरामद, पुलिस ने गाँजा सहित बोलेरो को किया जप्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मंगलवार को तेघड़ा थाना की पुलिस ने एनएच 28 अयोध्या चौक के समीप एक लावारिस अवस्था में खड़ी बोलेरो गाड़ी से बारह किलो ग्राम से अधिक गाँजा बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अयोध्या चौक पर लावारिस अवस्था में एक बोलेरो रखा हुआ है।

- Sponsored Ads-

लावारिस बोलेरो से गाँजा बरामद, पुलिस ने गाँजा सहित बोलेरो को किया जप्त 2पुलिस ने वहाँ पहुँचकर छानबीन शुरू किया तो उस गाड़ी में गाँजा रखा हुआ पाया। बोलेरो का नंबर बी आर 33 ई 0319 है। पुलिस ने गाँजा सहित उक्त बोलेरो को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article