पारिवारिक विवाद में नवयुवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पारिवारिक विवाद में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।  मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 2 स्थित सदर बाजार मुहल्ला निवासी मो गनी के 19 वर्षीय पुत्र मो शाहिद के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार की देर रात्रि में घटी।

- Sponsored Ads-

पारिवारिक विवाद में नवयुवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार परिवार में कहा सुनी की घटना से आक्रोशित नवयुवक ने अपने घर में ही गले में फांसी का फंदा लगा लिया। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते नवयुवक ने अपना दम तोड़ दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article