बापू टावर का निर्माण पूर्ण होने से बापू की जीवनी और आदर्शों को जान पाएगी नई पीढ़ी

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के पांचवें, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे फिनीशिंग टच दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतु कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें, ओरियंटेशन हॉल एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करें, ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके। बापू टावर का निर्माण पूर्ण होने से बापू की जीवनी और आदर्शों को जान पाएगी नई पीढ़ी 2उन्होंने कहा कि यह परिसर ग्रीन एरिया रहे, परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे। जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहाँ आकर बापू के बारे में जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। हमने इसका निर्माण कार्य कई बार आकर देखा है और सुझाव भी देते रहे हैं। मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द बापू टावर का निर्माण कार्य पूर्ण हो, इसमें अब विलंब नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article