नालंदा में जी 20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर में ‘मानवाधिकार के रूप में मानवीय मूल्य’ विषय पर सी 20 का दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को पूरे विश्व में साकार करना है। भारत प्राचीन काल से पूरे विश्व को एक परिवार मानती है। उन्होंने कहा कि G – 20 की बैठक जो पूरे विश्व में हो रही है इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि इस मूल भाव को संजोए हुए रखेंगे तो मानवाधिकार का मुद्दा सामने नही आएगा। उन्होंने कहा कि G – 20 का एक हिस्सा है नालंदा विश्वविद्यालय में C- 20 का आयोजन। राजपाल ने कहा कि एक अच्छा इंसान बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय ने मानवाधिकार और मानवीय मूल्य को बढ़ावा देने का प्रयास किया जो बहुत ही सुंदर है। इसकी आवश्यकता पूरे विश्व को है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article