बारो में सेविका के मनमानी के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर किया तालाबंदी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नप बरौनी बारो संख्या 25 स्थित संचालित केंद्र संख्या 206 का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी क्षेत्र के बारो दक्षिणी में आक्रोशित मोहल्ले के दर्जनों महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका के मनमानी के खिलाफ़ केंद्र का घेराव कर तालाबंदी कर दिया। यह घटना नप बरौनी वार्ड संख्या 25 स्थित संचालित केंद्र संख्या 206 पर की है।

सरकारी नियमों को ताख पर रख घोटाला करने का आरोप लगाते हुए सेविका सिफ़त साहिन के विरोध में लोगों ने खूब हंगामा किया। लोगों ने केंद्र संचालिका पर मनमानी करने, समय को ताख पर रख केंद्र का संचालन करने, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं राशन व पोशाक में घोटाला करने, गुणवत्ताविहीन भोजन परोसने सहित कई आरोप लगाए।

घटना की सूचना पर वार्ड पार्षद जमाल असगरी व उनके पुत्र मो सलीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होने बताया कि पूर्व में भी आम जनता से केन्द्र संचालन में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी।

घटना के बाद मामले का निष्पक्ष जांच के लिए वार्ड पार्षद के द्वारा मुख्य पार्षद संजीव कुमार को सूचना दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में केंद्र संचालिका ने फुलवड़िया थाना पुलिस व तेघड़ा सीडीपीओ सहित कई जगहों पर घटना के संबंध में सूचना दी है।

इस घटना के बाद आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन विधि व्यवस्था दुरुस्त होने लगा। समाचार प्रेषण तक गुरुवार को केंद्र पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। केंद्र में तालाबंदी रही। और बच्चे केंद्र नहीं पहुंचे।

TAGGED:
Share This Article