समस्तीपुर में 90 वर्षीय वृद्ध ने भी डाला वोट, लकवा से ग्रसित होने के बावजूद पहुंचे मतदान केन्द्र

शारीरिक रुप से लाचार 90 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने मतदान कर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त की- बंदना कुमारी

0

शारीरिक रुप से लाचार 90 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने मतदान कर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त की- बंदना कुमारी

 

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकतंत्र की खुबसूरती देखिए, शारिरिक रूप से लाचार 90 वर्षिय बृद्ध व्यक्ति ने वोट डालकर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त किया। मामला है समस्तीपुर जिलांतर्गत ताजपुर नगर परिषद के मोतीपुर वार्ड संख्या-26 की जहां शारीरिक रूप से लाचार 90 वर्षीय सहदेव प्रसाद सिंह “अमीन” जो न अकेले चल सकते, न खा- पी सकते लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर मिशाल कायम किये।

Midlle News Content

पूछे जाने पर वृद्ध के पुत्र मोतीपुर वार्ड-26 निवासी किसान ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके 90 वर्षीय पिताजी काफी वृद्ध तो हैं ही पिछले एक सप्ताह से सख्त रूप से बीमार भी हैं। वे लकवा ग्रस्त हो गये हैं। वोट गिराने का रट लगाते हुए कल ही जबदस्ती समस्तीपुर के गंगाराम अस्पताल से नाम कटा कर लौटे हैं और अपनी जिद पर वोट डालने आये हैं।

महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी ने कहा है कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि एक सख्त रूप से बीमार ईलाजरत बुढ़े व्यक्ति ने अपने बेटे- पोते के सहारे वोट डाला। इनसे वैसे लोगों को सीख लेनी चाहिए जो वोट गिराने से परहेज करते हैं। महिला नेत्री ने कहा कि जब सभी मतदाता वोट करेंगे तो अच्छे, योग्य एवं संघर्षशील प्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored -

- Sponsored -