गिरियक नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 और 9 में जल जमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान

 

सांसद और विधायक से समस्या को लेकर लगा चुके है गुहार, नही सुनी किसी ने फरियाद

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

प्रचंड गर्मी में जहां पानी की घोर किल्लत हो रही है वहीं गिरियक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 9 वार्ड में प्रचंड गर्मी के बीच जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस जल जमाव की समस्या को लेकर एक दूसरे टोले के लोगो मरने और मारने पर उतारू हो चुके हैं। किसी भी समय अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है।

लोगो का कहना है कि तीन बार सांसद रह चुके कौशलेंद्र कुमार एक बार भी इधर देखने तक नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास की बात सिर्फ भाषणो मे सुनने को मिलता है आज भी नालन्दा मे ऐसे काई गाँव है जो विकास से कोशो दुर है। मगर बिहार के मुख्यमंत्री का नारा है की बिहार मे विकास की बहार है नितीश कुमार है।

जबकि गिरियक प्रखंड इलाके जमीनी हकिकत कुछ और ही बयां कर रही है। गिरियक नगर पंचायत में कही पानी की सम्स्याओं से भरा है तो कही जल जमाव से लोगो का जिना मुस्किल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण के द्वारा राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पर भी इलाके में नहीं आने का आरोप लगाया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -