अश्विनी चौबे का टिकट कटने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, जिसमें चौबे कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘बक्सर में मैं ही रहूंगा, अभी नामांकन बाकी है

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने देशभर में कई सांसद और मंत्रियों का टिकट काटा है इसी में एक हैं केंद्रीय मंत्री एवं बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे। भाजपा ने अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काट कर मिथिलेश तिवारी को दे दिया है। इसके बाद माना जा रहा था कि अश्विनी चौबे पार्टी से बगावत करेंगे।

Midlle News Content

लेकिन टिकट बंटवारे के बाद पहली बार जब चौबे पटना आए थे तो एक तरफ ब्राह्मण होने का दंश भी बताया था तो दूसरी तरफ कहा था कि भाजपा ने उन्हें आज तक सम्मान दिया है, और आज वे जो भी हैं भाजपा की वजह से हैं। अब अश्विनी चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चौबे कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘बक्सर में मैं ही रहूंगा, अभी नामांकन बाकि है। इसके बाद अश्विनी चौबे ने कहा कि थे कुछ षड्यंत्रकारी जिनका पर्दाफाश चुनाव बाद होगा।

अभी बहुत कुछ होने वाला है, अभी चिंता मत करो। कुछ भी हो लेकिन बक्सर में मैं ही रहूंगा। इसके बाद वीडियो में अश्विनी चौबे के समर्थक ताली बजाते और अश्विनी चौबे जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देखे जा रहे हैं। आपको बता दें कि बक्सर सीट से इस बार एनडीए गुट में भाजपा ने अश्विनी चौबे का टिकट काट कर मिथिलेश तिवारी को दिया है जबकि विपक्षी गुट में यह सीट राजद के खाते में हैं और राजद ने पूर्व मंत्री सुधाकर सीट को मैदान में उतारा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -