देश भर में आज‘ ईद-उल-फ़ितर’ का त्यौहार पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है

 

समस्तीपुर स्थित गंडक कॉलोनी ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ अदा किये।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

देश भर में आज मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगो द्वारा ईद-उल-फ़ितर का त्यौहार पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। समस्तीपुर स्थित गंडक कॉलोनी ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ अदा किये। मुस्लिम समाज के लोग पूरे एक महीना रमजान का रोजा रखते हैं।

पूरे महीने इबादत में गुजारते हैं और ईद का चांद नजर आते ही ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह व मस्जिदों में लोग जमा होते हैं। और वहां सब लोग नमाज पढ़ने के बाद सारे शिकवे गिले भूलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते है।

इस मौके पर समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी ईदगाह पहुँच कर लोगो से मिल एक दूसरे से गले मिलकर मोबारकबाद दी।वही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी हर जगह तैनात किए गए

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -