बरौनी में 715 में 696 मतदाता ने अपने अपने मताधिकार का किया प्रयोग, बरौनी में कुल 97.34 प्रतिशत मतदान हुआ

 

 

डेयरी अध्यक्ष एवं सदस्यों का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न। पर्यवेक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बेगुसराय, खगड़िया एवं लक्खिसराय जिले सहित बाढ़ पूर्वी क्षेत्र के मतदाताओं ने लिया हिस्सा,दंडाधिकारी के देखरेख में मतगणना संध्या 05 बजे से आरम्भ

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड बरौनी के अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर चुनाव को लेकर मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार भवन में दो मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय प्रातः 07 बजे पूर्वाह्न से आरम्भ हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पर्यवेक्षक सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी खगड़िया तेज नारायण राय, डीसीएलआर बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप, कार्यपालक दंडाधिकारी बेगूसराय ए आर साहु, अंचल अधिकारी बरौनी सुजीत सुमन, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सदर बीडीओ सुदामा कुमार, बीडीओ बीरपुर अरुण कुमार निराला, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी बरौनी रिमझिम गुड़िया, प्रखण्ड क़ृषि पदाधिकारी बरौनी विजय कुमार सिंह,प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बरौनी पंकज कुमार, राजस्व पदाधिकारी बरौनी धीरज कुमार, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी बरौनी दीपक भारद्वाज,एस आई अरूण कुमार सिन्हा, मो आलमगीर, दीनानाथ कुमार, पीटीसी रामकिशोर सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रखण्ड मुख्यालय के प्रवेश एवं निकास द्वार, मतदान केंद्र, प्रखण्ड परिसर में निगरानी करते हुए मतदान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश देते रहे।

Midlle News Content

इस दौरान अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता, मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर निर्धारित चीजों के अलावा कुछ भी दुसरा वस्तु लेकर प्रवेश नहीं करे इसके लिए सभी का गहन तलाशी ली जा रही थी। साथ ही साथ तीसरी निगाहें सीसीटीवी कैमरे और विडीयो ग्राफी कर निकटतम से नज़र बनाए रखने का निर्देश दिया जा रहा था। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि मतदान को लेकर प्रखण्ड परिसर में दो मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। दोनों केन्द्रों पर कुल 715 मतदाता हैं,जिसमें मतदान केंद्र संख्या -1 पर 372 मतदाता तथा मतदान केंद्र संख्या -1ए पर 343 मतदाता हैं।

मतदान में बेगूसराय, खगड़िया, लक्खिसराय जिले सहित बाढ़ पूर्वी क्षेत्र के मतदाता भाग ले रहे हैं। आगे उन्होंने मतदान के पद के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष सहित कुल 11 पद पर मतदान हो रहा है तथा 01 पद पर नामांकन दाखिल होने पर पद रिक्त रह गया है ‌।जिस कारण अनुसूचित जाति महिला सदस्य पद पर मतदान नहीं हो रहा है। मतदान में  अध्यक्ष पद -01, सदस्य पद में सामान्य पुरुष -03, सामान्य महिला -02, पिछड़ा वर्ग पुरुष -01, पिछड़ा वर्ग महिला -01, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग पुरुष -01, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग महिला -01, अनुसूचित जाति पुरुष -01 के पद पर मतदान हो रहा है। वहीं अनुसूचित जाति महिला के पद रिक्त रह गया है। आगे उन्होंने बताया कि मतदान मतपत्रों के माध्यम से कराया जा रहा है।

प्रत्येक मतदाता को 11 मतपत्र दिया जाता है। जिसमें से एक अध्यक्ष पद तथा शेष सदस्य पदों का मतपत्र दिया जाता है मतदान के लिए। जिसे मतदान बाद मतदाता मतपेटिका में डालते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान 04ः30 बजे अपराह्न तक चलेगा। पर मतदान संध्या 06ः20 बजे तक मतदान चला। वहीं विधि-व्यवस्था को लेकर मुख्यालय क्षेत्र का बैरिकेटिंग किया गया तथा दंडाधिकारी के रूप में प्रवेश एवं निकास द्वार पर प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद पुलिस पदाधिकारी के साथ पहचान पत्र, मतदाता पहचान- पत्र, मोबाइल जांच कर ही प्रवेश दे रहे थे। वहीं कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें अध्यक्ष पद से तीन उम्मीदवार मोहन मुरारी सिंह, रंजीत कुमार, विजय शंकर सिंह उम्मीदवार हैं।

इसी तरह से सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं मतदान केंद्र संख्या 1 पर कुल मतदाता 372 में 309 पुरूष और 63 महिला मतदाता हैं। तथा मतदान केंद्र संख्या 1ए पर कुल 343 मतदाता में पुरुष और महिला मतदाता हैं। वहीं इस प्रकार बरौनी के दोनों मतदान केंद्र पर 715 मतदाता में  कुल  696  मतदाता ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें कुल 97.34 प्रतिशत मतदान हुआ।जिसमें  593  पुरुष और 103 महिला मतदाता शामिल हैं। जिसमें मतदान केंद्र संख्या 1 पर कुल   365  मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।जिसमें  302 पुरुष और  63 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार मतदान केंद्र संख्या 1ए पर कुल 331 मतदाता ने मतदान किया। जिसमें से पुरूष  291 और 40 महिला मतदाता हैं। इस तरह से मतदान केंद्र संख्या 1 में 98 दशमलव 11 प्रतिशत और मतदान केंद्र संख्या 1ए में  98.12  प्रतिशत मतदान हुआ है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -