संविधान दिवस पर बछवाड़ा पुलिस कर्मियों को दिलाई गयी शपथ

0

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया और शपथ ली। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व जवानों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत ही हम लोग भी पुलिस की नौकरी करते हैं। हम सब को बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सबों का फर्ज बनता है। उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच संवैधानिक तथ्यों के तहत मधुर संबंध बनाने की बात कही। ताकि लोगों में पुलिस प्रशासन पर विश्वास जग सकें। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील किया कि डॉ भीमराव अंबेडकर से सीख लें तथा ईमानदारी पूर्वक काम करें। मौके पर एएसआई भोलाराम,भानु प्रताप समेत करीब एक दर्जन महिला और पुरुष जवान मौजूद थे।

बेगूसराय,बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -