4 आईएएस अधिकारियों का किया गया फेरबदल, देखें…

बिहार में चार आईएएस अधिकारियों का विभाग फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्व विभाग के दयानिधान पांडेय को लघु जल संसाधन विभाग में सचिव बनाया गया है। लघु जल संसाधन विभाग की सचिव आशिमा जैन को नगर विभाग के सचिव का दायित्य दिया गया है।

Midlle News Content

इसके साथ ही नगर विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से संजय सिंह को मुक्त कर दिया गया है। गन्ना उद्योग विभाग के ईखायुक्त गिरिवर दयाल सिंह को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है साथ ही उनके पद को सचिव पद के स्तर में उत्क्रमित किया गया है। राजस्व पर्षद के सचिव को गन्ना उद्योग विभाग में ईखायुक्त के पद पर तबादला कर दिया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -