500 चारपहिया वाहन व 1000 से अधिक दोपहिया वाहन से लखीसराय रैली में शामिल होने जाएंगे बेगूसराय जिला से भाजपा कार्यकर्ता- राजीव वर्मा

29 जून को लखीसराय गांधी मैदान में होनी है गृहमंत्री अमित शाह की रैली, जुटेंगे भाजपा के दिग्गज।

29 जून को लखीसराय गांधी मैदान में होनी है गृहमंत्री अमित शाह की रैली, जुटेंगे भाजपा के दिग्गज।

डीएनबी भारत डेस्क 

29 जून को लखीसराय में आयोजित होने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए भाजपा बेगूसराय के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज भाजपा नेता सह विधान परिषद सदस्य सर्वेश सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में सभी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई।

Midlle News Content

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि बेगूसराय जिले से करीब 500 चारपहिया वाहन 1000 से अधिक दोपहिया वाहन से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता
लखीसराय की रैली में शामिल होने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुंगेर लोकसभा के लखीसराय में आयोजित देश के गृह मंत्री अमित शाह जी की हुंकार रैली ऐतिहासिक होगी। बेगूसराय के लोग भी अपने नेता को सुनने के लिए काफी उत्सुक हैं एवं काफी तादाद में वह लोग अपने नेता को सुनने लखीसराय जाएंगे।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, विधायक सुरेंद्र मेहता, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, रौनक कुमार, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -