दिवंगत मुखिया कपिल देव मंडल की 18वीं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

0

दिवंगत मुखिया कपिल देव मंडल की 18वीं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित। कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन एवं वंदन। सभी वक्ताओं ने स्व मंडल को बताया सामाजिक न्याय का जुझारू योद्धा

डीएनबी भारत डेस्क 

कपिल देव मंडल स्मृति मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को संयोजक महेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में दिवंगत मुखिया कपिल देव मंडल की 18वीं श्रद्धांजलि समारोह खगौर रेलवे इंस्टीट्यूट प्रांगण में आयोजित किया गया। मौके पर कार्यक्रम के उप संयोजक नीतीश कुमार की देखरेख में श्रद्धांजलि समारोह में शामिल लोगों की ओर से उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन एवं वंदन कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सदर प्रखंड अंतर्गत खगौर ग्राम पंचायत के तत्कालीन मुखिया स्वर्गीय कपिल देव मंडल की 18 वीं पुण्यतिथि समारोह के दौरान रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा स्थान के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता सह जिला राजद प्रधान महासचिव नरेश कुमार ने दिवंगत मुखिया कपिल देव मंडल की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Midlle News Content

अधिवक्ता कुमार ने कहा कि स्व मंडल जनता दल प्रमुख प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की देखरेख में सामाजिक न्याय की लडाई में जमकर भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि वे दु:ख की घड़ी में भी हंसते हुए राजनीतिक एवं सामाजिक संघर्ष के लिए सदैव सक्रिय रहे। अपनी छात्र जीवन के कार्यकाल में उन्होंने जनहित के मुद्दों पर जमकर संघर्ष किया। शायद खगौर पंचायत सहित संपूर्ण लखीसराय जिला उनकी स्मृति को कतई भूला नहीं सकता।
मुखिया प्रतिनिधि मो इरफान ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि खगौर ग्राम पंचायत उनके ही इंसाफ एवं विकास के सपनों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। संयोजक महेश यादव ने कहा कि स्व मंडल समाजवाद, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक न्याय के साथ समतामूलक समाज के भी जुझारू योद्धा रहें हैं।

इनके अलावा श्रद्धांजलि समारोह में जिला जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजीत पटेल, मनोज पासवान, पप्पू यादव, साजन यादव, चंदन मंडल, अजय कुमार यादव, विकास कुमार उर्फ पृथ्वी कुमार, डॉ अर्जुन मंडल सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस बीच कपिल देव मंडल स्मृति मंच की ओर से इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय कपिल देव मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदित हो कि लखीसराय सदर प्रखंड के खगौर ग्राम पंचायत के तत्कालीन मुखिया कपिल देव मंडल का बीते 11 नवंबर 2004 को निधन हो गया था। इस दौरान वे जनता दल यूनाइटेड, समता पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनका एक विशेष पहचान रखते थे।

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored -

- Sponsored -