15 जून को मंहगाई बेरोजगारी के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन

भाकपा अंचल कार्यालय बीहट की बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं ने लिया निर्णय।

भाकपा अंचल कार्यालय बीहट की बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं ने लिया निर्णय।

डीएनबी भारत डेस्क 

भाकपा अंचल कार्यालय बीहट में कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक का आयोजन किया। अयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी दलों के पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि आगामी 15 जून 2023 को प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस धरना प्रदर्शन में हजारों लोग भाग लेंगे। राज्य महागठबंधन के निर्देशानुसार 15 जून 2023 को महंगाई बेरोजगारी एवं केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में दस सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है।

Midlle News Content

आगामी 2024 में होने वाली लोक सभा चुनाव में महागठबंधन को एक जुट रहने का आहवान करते हुए कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमसब मिलकर चुनाव लड़ेंगे तभी हम भाजपा जैसे तानाशाही पार्टी को हरा पाएंगे। वहीं तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बेरोजगार नौजवानों के आवाज को दबाया जा रहा है।

वहीं जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, राजद के कार्यकारी अध्यक्ष रामानन्द यादव, हम के जिलाध्यक्ष पियूष कुमार ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन में एक हजार से अधिक महिला पुरुष कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी दल के लोग अपने- अपने दल का झंडा बैनर के साथ महागठबंधन के बैनर तले शामिल होकर दिन के 10 बजे जीरोमाइल गोलंबर से बरौनी प्रखण्ड कार्यालय के लिए जुलूस के सकल में चलेंगे। जो प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो जाएगी।

वहीं मौके पर कांग्रेस नप बीहट अध्यक्ष पवन कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, बद्री सिंह, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, जदयू के अरूण कुमार गांधी, भाकपा के अंचल मंत्री अरविंद सिंह, सहायक मंत्री नवीन सिंह, एटक नेता प्रहलाद सिंह, भाकपा जिला कार्यकारणी के सदस्य रामाधार सिंह, राम उदगार सिंह भूतनाथ, अशोक रजक, धीरज कुमार, माणिक साह, भगवान पासवान, वशिष्ठ सिंह, दिलेर अफगान, उमेश सिंह, राजद के सुरेन्द्र सिंह, रामानंद यादव, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, राजीव कुमार, अनिल यादव, राजकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -