बेगूसराय पुलिस की नई उपलब्धि, विगत वर्षों की तुलना में हथियार जब्ती में 116 % की वृद्धि

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बिहार ने अपराधी डाल डाल तो अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पात पात कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बेगूसराय पुलिस ने भी अपराधी एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय पुलिस के अनुसार बेगूसराय पुलिस ने इस वर्ष विगत वर्षों की अपेक्षा हथियार जब्त करने में 116 प्रतिशत अधिक सफलता प्राप्त की है।

चालू वर्ष की पहली छमाही में बेगूसराय पुलिस कुल 672 हथियार जब्त की है जबकि वर्ष 2021 की पहली छमाही में 311 जबकि 2022 की पहली छमाही में 447 जब्त करने में सफलता पाई थी। हथियारों में जब्ती की वृद्धि से बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं में भी कमी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -