नालंदा में बदमाशों ने एक युवक की गोलीमार हत्या की, दो घायल, परिजनों ने…

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव में गुरुवार की शाम बदमाशों ने ताबतोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी जबकि, दो युवक गोली लगने से जख्मी हो गए। मृतक श्रवण सिंह का 19 वर्षीय पुत्र गुलशन उर्फ मुस्कान कुमार है जबकि जख्मी लोगों में प्रेम कुमार और मुकेश कुमार शामिल है। ग्रामीण तीनों को सदर अस्पताल लाए जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की पुष्टि के बाद परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

Midlle News Content

सूचना के बाद नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजन रंगदारी नहीं देने पर घटना का आरोप दबंगों पर लगा रहे हैं। परिवार ने स्थानीय पुलिस पर भी देर से गांव पहुंचने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण हो रहा था। दबंग सरस्वती पूजा के चंदा के बहाने संतोष सिंह से रंगदारी की मांग कर रहे थे। रुपया नहीं देने पर बदमाश हरबे-हथियार से लैस हो संतोष सिंह के घर बाहर जमा हो फायरिंग करने लगें। उसी दौरान गांव के तीन युवकों को गोली लग गई। जिससे एक की मौके पर जान चली गई।

परिवार ने बताया कि घटना की सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -