बेगूसराय में लगी भीषण आग, जल कर एक किशोरी की मौत, तीन अन्य…

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां एक फूस के घर में भीषण आग लगने से एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्ची किसी तरह उसे घर से निकाल कर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न रहा। घर में रखे सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

Midlle News Content

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गाँव के वार्ड नंबर सात की है। बताया जा रहा है कि अचानक आग लग गयी, जिसमें एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया। पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार ने बताया की गुलाबी महतो मजदूरी करने बेगूसराय गए हुए थे और उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी।

मंगलवार की रात अचानक उनके घर में आग लग गयी, फुस का घर होने के कारण आग घर के चारों तरफ फैल गई। उन्होंने बताया की घर में चार बच्चे थे किसी तरह तीन बच्चे भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन उनकी 12 वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी आग की चपेट में आने के कारण जिंदा जल गयी।

ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक किशोरी के साथ घर में रखे हजारों की सम्पति जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच जाँच में जुट गए। आग लगने का मूल कारण पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजन के चीख पुकार से माहौल गमगीन बनी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -