बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड जदयू की बैठक में कार्यकारिणी गठित

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जोकिया पंचायत में जनतादल (युनाइटेड) की बैठक जोकिया पंचायत अध्यक्ष रामाज्ञान महतो की अध्यक्षता एवं सुधीर कुमार राय के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रामाज्ञान महतो, धीरज सिंह, रामरतन चौरसिया, सज्जन देवी, मो अली हसन, कारी देवी, गौरीशंकर महतो, विनय पासवान, रामप्रकाश महतो, अरूण सदा, अलोधन देवी एवं रामवॄक्ष सहनी को पंचायत कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

Midlle News Content

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं को देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराते हुए एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाङ फेंकने का आह्वान किया। एवं जनता से निरंतर सम्पर्क करने की सलाह दी। बैठक में जद (युनाइटेड) की प्रखंड अध्यक्षा पिंकी देवी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रहे हैं इसलिए देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पंचायत संगठन ही पार्टी की रीढ़ होती है इस लिए पंचायत इकाई को मजबूत बनाए।

मौके पर सुमन राय, सीताराम महतो, धीरज सिंह, रामरतन चौरसिया, रामवॄक्ष सहनी, गौरीशंकर महतो, सज्जन देवी, रामप्रकाश महतो, अली हसन, मो ईसराफिल, गंगाराम महतो, कैलाश महतो, कारी देवी, अलोधन देवी, निशा कुमारी, काजल कुमारी सहित जोकिया पंचायत पार्टी के सभी कार्यकर्ता की उपिस्थति रही।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -