चार दिन बीत जाने के बावजूद गंगा नदी से नहीं बरामद हुआ युवक का शव, आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए किया सड़क जाम

 

सड़क पर टायर जलाकर घंटे तक सड़क जाम रखा। वही तकरीबन 5 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने से लोगों को आने-जाने में आपकी परेशानियों का सामना करना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक का शव चौथे दिन भी बरामद नहीं होने से नाराज परिजनों ने मटिहानी पथ को जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और साथ ही साथ सड़क पर टायर जलाकर घंटे तक सड़क जाम रखा। वही तकरीबन 5 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने से लोगों को आने-जाने में आपकी परेशानियों का सामना करना। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार के दिन ही चार युवक गंगा स्नान करने के लिए गया था जिसमें तीन युवक किसी तरह गंगा नदी से निकालकर अपना जान बचाया था। जिसमें धीरज कुमार गंगा नदी में डूब गया।

Midlle News Content

पुलिस प्रशासन के द्वारा मृतक युवक के शव को सही ढंग से नहीं ढूंढ पाया। उन्होंने कहा कि आज चौथे दिन बीत रहा है लेकिन मृतक युवक के शव को पुलिस के द्वारा नहीं बरामद किया। पुलिस प्रशासन से नाराज होकर एक परिजनों ने आज बडी एघु के पास सड़क पर टेंट पंडाल लगाकर सड़क जाम कर दिया और साथ ही साथ सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।आपको बताते चले कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गांव के रहने वाले पप्पू शाह का पुत्र धीरज कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को देर शाम चार युवक के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया था।

चारों युवक स्नान कर रहे थे। तभी अचानक धीरज कुमार का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। धीरज कुमार को गंगा नदी में डूबते देखा तीनों युवक किसी तरह गंगा नदी से निकाल कर अपना जान बचाया। और धीरज कुमार उसी गंगा नदी में डूब गया। परिजनों को जब इस घटना की सूचना मिली तो आनन फानन में खोरामपुर गंगा घाट पहुंचे। परिजनों के द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन शव को कोई अता-पता नहीं चल सका। तभी इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी गई।

लेकिन घटनास्थल पर मटिहानी थाना की पुलिस नहीं पहुंची। अगर सही समय रहते पुलिस पहुंचकर कार्रवाई करती तो आज शव को गंगा नदी के पानी से बरामद कर लिया जाता।आज फिर से पुलिस प्रशासन से नाराज होकर ग्रामीणों ने बड़ी एघु के पास सड़क जाम कर दिया। और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा करने लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि चार युवक शुक्रवार को देर शाम गंगा स्नान करने के लिए गया था। जिसमे धीरज कुमार डूब गया। और तीन युवक किसी तरह पानी से निकाल कर अपना जान बचाया। और इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दिए गया।

लेकिन इसके बावजूद भी मटिहानी थाना पुलिस कोई एक्शन नहीं लिया। अब आरोप लगाया है कि धीरज कुमार का शव खोजने के लिए पुलिस प्रशासन से कहा गया। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा शव को नहीं खोजा जा रहा है। इसी से नाराज होकर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले। तभी जाकर यह मामला शांत होगा और शव को पुलिस प्रशासन के द्वारा खोजा जाए।आपको बताते चले कि तकरीबन 5 घंटा से सड़क जाम रहने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -