बचपन के प्यार का दर्दनाक अंत:- प्रेमी युगल जोड़ी ने ट्रेन से कट कर दी जान,छठ के बाद  प्रेमिका की होनी थी शादी

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव के रहने वाले थे युगल जोड़ी

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर रामभद्रपुर हायाघाट स्टेशन के बीच कुसैया रेलवे गुमटी के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल की क्षतविक्षत शव लोगों ने देखा तो हाथप्रभ रह गए। प्रेमी युगल जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।बताया जाता है कि लड़की की शादी छठ के बाद होनी थी।

Midlle News Content

माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रेमी युगल ने जान दी है। मृतक लड़की गांव के ही बटून राय की पुत्री भोली कुमारी 18 वर्ष तथा इसी गांव के पवन राय का पुत्र मनीष कुमार 20 वर्ष बताया गया है। हालांकि परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का बताना है कि दोनों में बचपन से ही प्यार था। इस बीच लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने दरभंगा में तय कर दी थी। छठ बाद तिलक समारोह का आयोजन था। लोगों का कहना है की लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। परिवार के लोग गांव में ही शादी को लेकर राजी नहीं थे।

जिस कारण दोनों ने अपने जीवन विवाह समाप्त कर लेने का ही फैसला लिया।परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों रात करीब 10:00 बजे से अचानक घर से लापता हो गये। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह लोगों को जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास लड़का और लड़की का शव पड़ा हुआ है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह उन्हीं का पुत्र और पुत्री है।

इसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर अभी प्राथमिक की दर्ज नहीं कराई गई है। थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -