बेगूसराय में युवक को सरेआम मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने सारे शाम एक व्यक्ति को गोली मार दिया। गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर चौकी के समीप की है।

Midlle News Content

घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के हेतनपुर के मिर्जापुर गांव के रहने वाले राम अवतार का पुत्र बबलू महतो के रूप में की गई है। घायल बबलू महतो ने बताया कि परमानंदपुर चौक के पास नाश्ते की दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस फायरिंग में बबलू महतो को दो गोली लग गई। गोली लगते ही बबलू महतो उसी जगह बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के ही रंगदार द्वारा इस घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही बलिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस के द्वारा शराब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

- Sponsored -

- Sponsored -