विधायक की गाड़ी की टक्कर से युवक जख्मी, गंभीर हालत में इलाजरत

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम रतन सिंह की गाड़ी की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गढहरा थाना क्षेत्र के राजबाड़ा रेलवे गुमटी के समीप की है। घायल किशोर की पहचान तेयाय थाना क्षेत्र के नवादा के रहने वाले मनीष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल किशोर अपने पिता के साथ दिल्ली में रहता था और आज ही वह वापस अपने घर आया था लेकिन घर जाने से पूर्व व गढ़हरा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां पिता के साथ जा रहा था।

Midlle News Content

उसी वक्त राम रतन सिंह की स्कॉर्पियो तेज गति से आ रही थी और सड़क पार करने के दौरान ही उक्त किशोर उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने स्थानीय विधायक पर संवेदनहीनता का भी आरोप लगाते हुए कहा कि घायल किशोर को देखने के बजाय पहले राम रतन सिंह ने एक कार्यक्रम में शरीक होना जरूरी समझा। बाद में आक्रोशित लोगों ने स्थानीय विधायक राम रतन सिंह का घेराव किया तब जाकर विधायक ने घायल किशोर से मुलाकात की एवं उसके इलाज का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है की न्यू बरौनी स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस का ठहराव आज से दिया गया था और इसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए राम रतन सिंह न्यू बरौनी स्टेशन जा रहे थे। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी शरीक हुए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -