नालंदा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग

 

बिहार थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा डीह गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान मोनू यादव की पत्नी 22 वर्षीय रूनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से मारपीट की घटनाएं बढ़ गई थीं। रूनी ने कई बार अपने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी थी, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घटना से कुछ दिन पहले, रूनी ने अपने भाई सोनू यादव को फोन कर मदद मांगी थी और मायके जाने की इच्छा जताई थी।

जब उसका भाई उसे लेने आया, तो सास-ससुर ने उसे जाने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि जब वे सूचना मिलने पर गांव पहुंचे, तो रूनी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -