लोगों के स्नेह और भागीदारी को देखते हुए, विकसित भारत संकल्प यात्रा नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है – गिरीराज सिंह

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शनिवार को बरौनी प्रखंड के सिमरिया-दो और सिमरिया-एक पंचायत स्थित दिनकर पुस्तकालय परिसर में आयोजित किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय- लोगों के स्नेह और भागीदारी को देखते हुए, विकसित भारत संकल्प यात्रा नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास के लिए उन्हें धन्यवाद। उक्त बातें भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम शनिवार को बरौनी प्रखंड के सिमरिया-दो और सिमरिया-एक पंचायत स्थित दिनकर पुस्तकालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने व्यक्त किया।

Midlle News Content

उन्होंने बताया कि ‘मोदी का गारंटी वाहन’ अब तक 12,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुका है, जहां लगभग 30 लाख नागरिक इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी की भी सराहना की.उन्होंने कहा प्रत्येक गांव का प्रत्येक व्यक्ति विकास का अर्थ समझता है।  उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) जैसी एक सरकारी पहल से एक जन आंदोलन में बदल गया है.यह भारत के लोग ही हैं जिन्होंने इसे एक विकसित राष्ट्र बनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि,बहनों को उज्जवला योजना,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने,आयुष्मान कार्ड सहित आवास योजना और हर घर शौचालय के निर्माण से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुई हैं.उन्होंने कहा कि जहां दूसरों से अपेक्षाएं खत्म होती हैं,वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। प्रधानमंत्री इस यात्रा के माध्यम से यह प्रयास करना चाहते हैं कि गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए बनाई गई योजनाएं आम जनता तक पहुंचे और पात्र लोगों को उनका लाभ मिले।

मोदी सरकार सरकार जीवन स्तर में सुधार लाने और गरीब परिवारों से गरीबी दूर करने, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने, भारत की महिलाओं को उनकी समस्याओं से मुक्त करके उन्हें सशक्त बनाने और भारत के किसानों की आय और क्षमताओं में सुधार करने का प्रयास कर रही है।वहीं बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लक्ष्मी देवी,जूली कुमारी,पिंकी देवी,श्रीदेव पासवान,सुनीता देवी,सुनील कुमार जैसे विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों ने अपने संस्मरणों से लोगों को मोटिवेट किया।

उपस्थित लोगों को विकसित भारत बनाने में ईमानदारी से प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर बेगूसराय सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।इस अवसर पर बेगूसराय लोकसभा प्रभारी विकास कुमार,लोकसभा विस्तारक सत्यम सिंह,पूर्व विधायक ललन कुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश,सुनील कुमार,सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर,सुमित कुमार सन्नी,मंडल प्रभारी यशस्वी आनंद,पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार,अमरदीप सुमन,राजेन्द्र राय सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा,महिलाएं,किसान और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -