असम के सिलचर में खगड़िया के दो मजदुर की मौत, ईंट भठ्ठे पर करते थे मजदूरी

0

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

असम में एक ईंट भट्ठे में विस्फोट से खगड़िया के दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हैं। बताया जाता है कि खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव के पिता और पुत्र असम के सिलचर में कालीबाड़ी में एक ईंट भठ्ठे में काम करते थे जहां भठ्ठा में आग फूंकने के दौरान एक विस्फोट में भठ्ठा का गुम्बद गिर जाने से कई मजदुर दब गए जिसमें पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हैं। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने खगड़िया के डीएम से गुहार लगाई है कि बात कर शव को असम से लाया जाये। मामले में डीएम ने स्थानीय प्रशासन से बात कर शव को बिहार लाने की कोशिश की है। सिलचर के मधुवा कालीबाड़ी के कलेन में खगरिया के एक दर्जन से अधिक मजदूर इट भट्टा पर मजदूरी करते थे

- Sponsored -

- Sponsored -