‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर बेगूसराय में फहराया गया तिरंगा

0

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

जगदर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज सहनी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में कन्याकुमारी से चलकर जम्मू कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू कश्मीर में संपन्न हुआ।

देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, गिरती जीडीपी, नफरत, देश की अखंडता के खिलाफ ये भारत यात्रा सफल रही। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, मो राशिद, फुलेश्वर साह, भोला साह, राजदीप कुमार ठाकुर, कृष्णा कुमार, प्रवीण साहनी, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, कुंदन चौधरी, राजीव साह आदि उपस्थित थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव 

- Sponsored -

- Sponsored -