नालंदा:-राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस के मैदान में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

 

महोत्सव के दौरान मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे कई विधायकगण रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-विश्व प्रसिद्ध राजगीर महोत्सव 2023 का रंगारंग आयोजन आज से शुरू हो गया है। बिहार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर इस तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्धाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधम्म श्री मंगलाचरण के साथ किया गया।

Midlle News Content

इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली और सूबे को आगे बढ़ाने का काम शुरू किया उस समय से राजगीर महोत्सव में भी बदलाव हुआ। आकार, स्वभाव में गुणात्मक सुधार हुआ। उन्होने कहा कि इस धरती का संदेश शांति और प्रेम का है। बिहार का माहौल काफी अच्छा हो रहा है। महागठबंधन की सरकार में सभी का विकास हो रहा है। सभी क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है।

हर क्षेत्र हर वार्ड में सरकार की उपलब्धि दिख जायेगी। विकास तभी होता है जब शांति होती है। अगर विकास खूब हुआ और शांति नहीं है तो विकास का स्वाद फीका रह जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार सभी लोगों से यह अपील करते हैं कि आपस में मिल्लत भाईचारे बना कर रखें।

उन्होंने इशारो इशारो में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि झगड़ा लगाने वाले बहुत लोग आएंगे आप लोगों उन सभी से सभी तरह की जरूरत है। शांति और प्रेम का संदेश पूरे बिहार में फैले यही महोत्सव में संकल्प लेने की जरूरत है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -