केंद्र और राज्य की सरकार खेल को लगातार दे रही है बढ़ावा – सुरेंद्र मेहता

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगोरी खेल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया जिसका उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। प्रतियोगिता में बेगूसराय समेत कई अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

Midlle News Content

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल को बढ़ावा दे रही है वहीं बिहार में नीतीश कुमार की सरकार भी लगातार खेल और खिलाड़ियों के लिए कई कार्य कर रही है। जिसमें बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए जगह चिन्हित किया गया है एवं पदाधिकारी को इसके लिए निर्देशित भी किया गया है। आने वाले दिनों में बिहार राज्य के सभी पंचायत में खेल का मैदान होगा एवं खेल क्लब भी बनाया जाएगा जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बिहार सरकार हर तरह के खेल को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। खेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार राज्य के खिलाड़ी देश एवं विदेशों में अपना परचम निश्चित रूप से लहराएंगे एवं बिहार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल में जरूरत पड़ने वाली वस्तुओं का वहन भी बिहार सरकार के द्वारा ही किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -