अनियंत्रित होकर बाइक टकराया पेड़ से, एक की मौत दूसरा जख्मी

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Midlle News Content

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के दौलतपुर-मालीपुर मुख्य सड़क पर पतला पोखर के पास की है। मृतक युवक की पहचान छौड़ाही गांव के रहने वाले जयराम महतो उर्फ भाईलाल महतो के पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है।जबकि गंभीर रूप से घायल युवक छौड़ाही निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पहुंची छौड़ाही थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर दोनों युवक दौलतपुर से छौड़ाही की तरफ बहुत ही तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान पतला पोखर से आगे आरा मिल के नजदीक तीखे मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गया। हादसा इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे अंशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोग दौड़े और गंभीर रूप से घायल विकास को इलाज के लिए छौड़ाही पीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया है हालांकि घायल अवस्था में विकास कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -