बेगूसराय में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी जबरदस्त ठोकर, ई रिक्शा सवार सात लोग बुरी तरह से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सुहागिन पुल के समीप की है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी ने ई-रिक्शा में जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में ई रिक्शा पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए डंडारी पीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सभी घायलों को बेगूसराय से सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

Midlle News Content

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सुहागिन पुल के समीप की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी डंडारी गांव के रहने वाले रामानंद पासवान,चुलबुल कुमारी, तनुजा कुमारी ,पूजा देवी, आरती देवी,रिंकी देवी,संगीता देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल रिंकी देवी ने बताया है कि सभी लोग तेतरी डंडारी गांव से ई रिक्शा पर सवार होकर बकरी मेला देखने के लिए जा रहे थे।

तभी तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी ने सुहागिन पुल के पास ई रिक्शा में जबरदस्त धक्का मार दिया। उन्होंने बताया है कि ई रिक्शा पर सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। और पुलिस गाड़ी रुक नहीं और मौके से धक्का मार कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे जगह पहुंचकर सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए डंडारी पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी घायलों को डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डंडारी थाना पुलिस को दिए हैं। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -