बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को कुचला, एक युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 

घटना का खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढाला के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत जबकि दूसरा युवक हुए गंभीर रूप से घायल। घटना का खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढाला के पास की है। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के थाटिया इस्मेला वार्ड नंबर 15 के रहने वाले हरि कृष्ण दास का पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में की गई है।

जबकि घायल युवा की पहचान स्वर्गीय उपेंद्र दास का पुत्र श्याम कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि आपस में दोनों चचेरे भाई हैं।और दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया।इस हादसे में सुधांशु कुमार की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल अवस्था में श्याम कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

वही सुधांशु कुमार की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी।मौके पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुधांशु कुमार राज मिस्त्री का काम करता था और मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -