तेघड़ा नाबालिग लड़की को पीटने के दोषियों को स्पीड ट्रायल के तहत जल्द दी जाए सजा – पप्पु यादव

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पु यादव ने तेघड़ा कांड में पीड़ित लड़की के परिजन से की मुलाकात।

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पु यादव ने तेघड़ा कांड में पीड़ित लड़की के परिजन से की मुलाकात।

डीएनबी भारत डेस्क 

बीते दिनों बेगूसराय जिले के तेघरा प्रखंड के पकठौल गांव में हुए वायरल विडियो घटना को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का आगमन हुआ। वायरल विडियो के अनुसार पप्पू यादव ने कहा की इस तरह का वायरल वीडियो किसी भी सोसाइटी के लिए सही नहीं है।

Midlle News Content

हम इस घटना को लेकर एसपी एवं डीएम से बात कर दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा की मांग करते हैं। श्री यादव ने उसके बाद पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया एवं आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने पार्टी फंड से 25000 की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है एवं लड़की के शादी में आने वाले खर्च का में भी मदद का आश्वासन दिया।

घटनास्थल के बाद चकिया मल्हीपुर में पार्टी कार्यालय के समीप बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड से आए दर्जनों साथीयों को जन अधिकार पार्टी की सदस्यता भी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा दिलाया गया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने किया। वहीं पप्पू यादव ने पार्टी कार्यालय पर जनता दरबार लगाके दर्जनों लोगों को मदद और पैरवी भी स्थानीय पदाधिकारियों से की।

मौके पर प्रदेश सचिव सीताराम सिंह केसरी ,दिलीप सिंह , प्रधान महासचिव विजेंद्र कुमार, संजीत, संतोष, नवमनोनीत जिला के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सह सिमरिया पंचायत 2 के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ सनी यादव के साथ दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -