श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारी जोरों पर, भव्य पंडाल का किया जा रहा है निर्माण

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय चौक पर श्रीकृष्ण जन्मआष्ट्मी मेले की तैयारी जोरो पर है। मंदिर परिसर मे भव्य गेट एवं मंडप का निर्माण किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा सचिव बलबीर कुमार कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय अवनीश कुमार आदि ने बताया की अन्य वर्षो की भाती पूजा समिति के सभी सदस्य मेले की तैयारी मे लगे हुए है।

सभी क्षेत्र के लोगो के सहयोग से श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी की तैयारी की जा रही है। जन्मआष्ट्मी मेले को लेकर श्रद्धालुओं व भक्तो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया की मेले में मनोरंजन के लिए झूला, मीणा बाजार, ब्रेक डांस, आदि की व्यवस्था की जा रही है। वही दूसरी तरफ भगवानपुर के मेहदौली चौक पर भी भव्य श्रीकृष्ण जन्मआष्ट्मी मेला की तैयारी की जा रही है।

मेला समिति के अध्यक्ष मनोज पासवान सचिव शुकुल साह कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार पूर्व अध्यक्ष निरंजन कुमार राजेश पासवान सौरभ साहनी आदि ने बताया की मेले की तैयारी जोरो पर है। मेले के दौरान सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। जिससे आए हुए श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मेले में सभी प्रकार की व्यवस्था कर लिया गया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -