नालंदा में छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी पर किया कटाक्ष

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार छठ पूजा को लेकर बियावानी कोसुक समेत कई छठघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार के साथ स्थानीय मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता भी मौजूद रहे। छठघाट के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना एवं अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

Midlle News Content

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने प्रशांत किशोर के द्वारा नीतीश कुमार के पलटी मारने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं। पहले खुद के बारे में तय कर लेना चाहिए कि वह क्या करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर को जो हायर करेगा उसके पक्ष में ही प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे। कभी बंगाल में ममता बनर्जी के प्रचार में चले जाते हैं, कभी कांग्रेस के प्रचार प्रसार को लेकर उत्तर प्रदेश चले गए थे। प्रशांत किशोर कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं जो किसी के बारे में भविष्यवाणी करेंगे। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का जो कदम उठाया है। उस समय से देश में एक नई राजनीतिक स्थिति पैदा हुई है। पूरे देश में इस राजनीतिक परिस्थिति का स्वागत हो रहा है। आने वाले 2024 के चुनाव में इसका फलाफल जरूर निकलेगा।

वहीं पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि इसके पूर्व में जो भी चुनाव हुए हैं वह आरक्षण नियम के पालन करते हुए ही चुनाव हुआ था। खासकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जो नेता हैं उनके दिमाग में हमेशा आरक्षण विरोधी बात ही पनपता है। तभी तो आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट में जाकर मुकदमा दायर करते हैं और अति पिछड़ों के आरक्षण रोकने की दिशा में पहल करना चाहते हैं हाई कोर्ट का जो आदेश है उसका पालन किया जाएगा।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -