शहीद ए आजम भगत सिंह नहीं होते तो इतनी जल्दी आजादी नहीं मिलती – राजेंद्र राजन

 

स्मृति शेष हरिहर भूषण स्मृति पुस्तकालय चकबल्ली  नूरपुर के प्रांगण में आयोजित की गई

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में शहीद ए आजम भगत सिंह शहादत माह के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी, का आयोजन शुक्रवार को स्मृति शेष हरिहर भूषण स्मृति पुस्तकालय चकबल्ली  नूरपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। वक्ताओं ने भारत में भगत सिंह की प्रासंगिता पर विस्तार से चर्चा किया। वहीं संबोधित करते हुए  राजेंद्र राजन लेखक हिमाचल प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में भगत सिंह ही एक ऐसा शख्स था।

जिन्होंने भारत की जनता को नींद से जागने का काम किया। अगर भगत सिंह नहीं होते तो शायद इतनी जल्दी आजादी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के द्वारा फांसी की सजा को हंसते हुए चूम लिया ।ऐसे महान शख्सियत को हम याद कर रहे हैं ,जिनके बदौलत आज हम इस मंच से कुछ बोलने की हिम्मत कर रहा हूं।

Midlle News Content

इस मौके पर मुख्य वक्ता सह जेएनयू नई दिल्ली के प्रो आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में भगत सिंह की प्रासंगिकता बढ़ गई है और हम सबको भगत सिंह बनने की जरूरत है। आज देश में जिस तरह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं एक दूसरे से सामाजिक दूरियां बढ़ रही है ।धार्मिक कट्टरता उन्माद को बढ़ावा दिया जा रहा है ।इस परिस्थिति में हमें भगत सिंह याद आते हैं उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने  हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दिया ।

लेकिन आज अंग्रेज के रूप में भारत की गद्दी पर बैठे देश के विघटन सामंत एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वाले विराजमान हो गए हैं। नौजवान आज बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर  दर दर भटक रहा  है।महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गई है। मंहगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारों की लंबी कतार लगी हुई है । लोगों को दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं हो रहा है । गरीबों,मजदूरों, किसानों ,नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है, ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के वरिष्ठ  नेता राज किशोर सिंह एवं मंच संचालन राजेश चौधरी ने किया।

मौके पर भाकपा सहायक अंचल मंत्री नवीन सिंह, रामाधार सिंह, उमेश सिंह, भास्कर महतो, अशोक पासवान,धीरेंद्र कुमार,विश्वनाथ पाठक , कन्हैया पंडित ,सौरभ कुमार, अमरनाथ पासवान, राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ,अर्जुन सिंह,अरविंद सिंह ,प्रवीण सिंह, नवीन सिंह शाखा मंत्री, मोहम्मद सरवर उप शाखा मंत्री ,पप्पू तांती, अशोक पासवान,धीरेंद्र कुमार, सरवर आलम पंचायत समिति,समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -